Valentine’s Day 2026 : “जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना”…वैलेंटाइन-डे मनाने से पहले देख लें ये खबर, शिवसेना ने लाठी पूजन कर प्रेमी जोड़ों को दिया ऐसा अल्टीमेटम

सागर में वैलेंटाइन-डे से पहले शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा ‘लाठी पूजन’ कर प्रेमी जोड़ों और होटल संचालकों को चेतावनी देने के बाद माहौल गरमा गया है। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगठनों से अपील की है कि वे कानून हाथ में न लें और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Valentine’s Day 2026 : “जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना”…वैलेंटाइन-डे मनाने से पहले देख लें ये खबर, शिवसेना ने लाठी पूजन कर प्रेमी जोड़ों को दिया ऐसा अल्टीमेटम

Valentine's Day 2026 / Image Source : IBC24

Modified Date: February 12, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: February 12, 2026 10:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सागर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन-डे से पहले ‘लाठी पूजन’ किया।
  • प्रेमी जोड़ों और होटल संचालकों को सार्वजनिक चेतावनी दी गई।
  • पुलिस प्रशासन अलर्ट, कानून हाथ में लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

सागर : Valentine’s Day Controversy मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में वैलेंटाइन-डे से ठीक पहले माहौल गर्मा गया है। शहर के पहलवान बब्बा मंदिर में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा ‘लाठी पूजन’ कर प्रेमी जोड़ों और होटल संचालकों को दी गई खुली चेतावनी के बाद अब पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने हिंदू संगठनों से स्पष्ट अपील की है कि वे वैलेंटाइन-डे पर किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, बीते दिन सागर में शिवसेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाठियों की पूजा की और सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वैलेंटाइन-डे पर यदि कोई प्रेमी जोड़ा अश्लील हरकत करता पाया गया, तो उन्हें तत्काल सबक सिखाया जाएगा और मौके पर ही उनकी शादी करा दी जाएगी। Valentine’s Day 2026 इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी हिदायत दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के ‘अशोभनीय’ कार्यक्रम का आयोजन न करें। शिवसेना की इस चेतावनी के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट

शिवसेना के इस सख्त रुख के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  Sagar News पुलिस ने संगठनों से कानून के दायरे में रहने की अपील करते हुए सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और होटलों पर सुरक्षा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अब देखना होगा कि वैलेंटाइन-डे के दिन शहर की स्थिति कैसी रहती है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.