IND vs NAM Highlights: भारतीय गेंदबाजों के आगे नामीबिया ने टेके घुटने, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार दूसरी जीत, जानिए कौन-कौन रहे जीत के हीरो

भारतीय गेंदबाजों के आगे नामीबिया ने टेके घुटने, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार दूसरी जीत, T20 World Cup 2026 IND vs NAM Highlights

IND vs NAM Highlights: भारतीय गेंदबाजों के आगे नामीबिया ने टेके घुटने, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार दूसरी जीत, जानिए कौन-कौन रहे जीत के हीरो
Modified Date: February 13, 2026 / 12:13 am IST
Published Date: February 12, 2026 10:41 pm IST

नई दिल्लीः IND vs NAM Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे।

IND vs NAM Highlights: ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

ऐसी रही नामीबिया की इनिंग्स

रनचेज में नामीबिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। उसने चौथे ही ओवर में जान फ्राइलिंक का विकेट गंवा दिया, जो 22 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद लॉरेन स्टीनकैंप और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने मिलकर 34 रन जोड़े। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लॉरेन स्टीनकैंप (29 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। वरुण यहीं नहीं रुके और एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (13 रन) और जेजे स्मिट (0 रन) को पवेलियन भेजा।

ईशान-हार्दिक ने जड़े अर्धशतक

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने संजू सैमसन का विकेट सस्ते में गंवा दिया। संजू ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 8 बॉल पर 22 रनों का योगदान दिया। संजू का विकेट बेन शिकोंगो ने लिया। यहां से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, जिसमें 5 चौके और चार छक्के शामिल रहे।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।