UCC In Rajasthan: राजस्थान में लागू होगा UCC? इस दिग्गज ने प्रदेश सरकार से कर दी बड़ी मांग, जानें क्या कहा…

UCC In Rajasthan: विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को राजस्थान सरकार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की अपील की।

UCC In Rajasthan: राजस्थान में लागू होगा UCC? इस दिग्गज ने प्रदेश सरकार से कर दी बड़ी मांग, जानें क्या कहा…

UCC In Rajasthan/Image Credit: AI

Modified Date: June 2, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: June 2, 2026 10:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राजस्थान सरकार से UCC लागू करने की मांग की है।
  • आलोक कुमार ने कहा- कई राज्य इस दिशा में कदम उठा चुके हैं।
  • प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने पहुंचे थे आलोक कुमार।

UCC In Rajasthan: जयपुर: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को राजस्थान सरकार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान ऐसी व्यवस्था का परिकल्पना करता है और कई राज्य इस दिशा में कदम उठा चुके हैं।

आलोक कुमार ने प्रदेश सरकार से की मांग

राजसमंद दौरे के दौरान आलोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड ने यूसीसी लागू कर दी है, गुजरात ने इस संबंध में कानून बनाया है और असम ने संबंधित विधेयक पेश किया है। उन्होंने कहा, “हम राजस्थान सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह समान नागरिक संहिता को शीघ्र लागू करे।” कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 342 में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि जो लोग अन्य धर्मों में परिवर्तित हो जाते हैं, (UCC In Rajasthan) उन्हें अनुसूचित जनजाति श्रेणी से ‘डी—लिस्टिंग’ किया जाए। उनका तर्क था कि ऐसे लोगों को जनजातीय लाभ मिलते रहना उचित नहीं है।

प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने पहुंचे थे आलोक कुमार

UCC In Rajasthan: हालिया हिंसक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कुमार ने धार्मिक कट्टरता से प्रेरित अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “धार्मिक कट्टरता के नाम पर की गई हिंसा मानवता, कानून के शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए चुनौती है।” विहिप नेता ने समाज से सतर्क रहने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। (UCC In Rajasthan) कुमार राजसमंद में विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने पहुंचे थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.