Who is S. Radha Chauhan: CBSE विवाद में हुई इस महिला IAS अफसर की एंट्री! सीधे PM मोदी को करती हैं रिपोर्ट, अब बड़े खुलासों की उम्मीद तेज

Who is S. Radha Chauhan: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OMS) प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

Who is S. Radha Chauhan: CBSE विवाद में हुई इस महिला IAS अफसर की एंट्री! सीधे PM मोदी को करती हैं रिपोर्ट, अब बड़े खुलासों की उम्मीद तेज

cbse news/ image source: arabian_stories x handle

Modified Date: June 2, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: June 2, 2026 9:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीबीएसई विवाद की जांच शुरू
  • एस राधा चौहान को जिम्मेदारी
  • चेयरमैन और सचिव हटाए गए

Who is S. Radha Chauhan: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OMS) प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट सचिवालय ने सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को उनके पदों से हटा दिया है। यह कार्रवाई 12वीं की स्कैन कॉपियां प्राप्त करने में छात्रों को हुई परेशानियों, री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया में देरी और OMS टेंडर प्रक्रिया को लेकर सामने आए सवालों के बीच की गई है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस. राधा चौहान को सौंपी गई है। समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। इस फैसले के बाद एस. राधा चौहान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।

S. Radha Chauhan: एस राधा चौहान को जिम्मेदारी

S. Radha Chauhan वर्तमान में Capacity Building Commission (CBC) की पूर्णकालिक अध्यक्ष हैं। उन्हें अगस्त 2025 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल तीन वर्षों का है। यह पद केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार और क्षमता निर्माण से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण पद माना जाता है। खास बात यह है कि CBC की अध्यक्ष के रूप में उनकी रिपोर्टिंग सीधे Narendra Modi को होती है। यही वजह है कि सीबीएसई मामले की जांच में उनकी नियुक्ति को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे सरकार की गंभीरता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

CBSE OMS probe: चेयरमैन और सचिव हटाए गए

एस. राधा चौहान 1988 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उत्तर प्रदेश में वह गाजियाबाद मंडल की आयुक्त, नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), ग्रेटर नोएडा की डिप्टी CEO, आगरा और मेरठ की अतिरिक्त आयुक्त तथा बुलंदशहर और पीलीभीत की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव और सुशासन से जुड़े कार्यों के कारण उन्हें एक प्रभावशाली और अनुभवी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। राज्य स्तर पर विकास, शहरी प्रशासन और लोक सेवा वितरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में उनकी भूमिका रही है।

राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार में भी एस. राधा चौहान ने कई अहम पदों पर काम किया है। वह 2011 से 2015 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव रहीं। इसके अलावा उन्होंने National e-Governance Division (NeGD) की चेयरपर्सन और CEO के रूप में भी सेवाएं दीं। वर्ष 2025 में वह Department of Personnel and Training (DoPT) की सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके पति D. S. Chauhan उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक रह चुके हैं। अब सीबीएसई OMS टेंडर प्रक्रिया की जांच की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है और पूरे मामले में उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।