BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उदयपुर में प्रवासी उद्योगपति की बेटी की शादी, संगीत में शामिल हुईं कई हस्तियां

उदयपुर में प्रवासी उद्योगपति की बेटी की शादी, संगीत में शामिल हुईं कई हस्तियां

उदयपुर में प्रवासी उद्योगपति की बेटी की शादी, संगीत में शामिल हुईं कई हस्तियां
Bhasha
Published: 22 Nov 2025 | 10:31 amModified: 22 Nov 2025 | 10:31 am

उदयपुर, 22 नवंबर (भाषा) अमेरिकी उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के कार्यक्रम झीलों की नगरी उदयपुर में शुरू हो गए हैं, जहां शुक्रवार रात सिटी पैलेस के माणक चौक में 'संगीत सेरेमनी' में कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम की मेजबानी करण जौहर और सोफी चौधरी ने की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से भीड़ में जोश भर दिया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड को भी डांस फ्लोर पर आने का आग्रह किया।

अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने हिट गाने 'परम सुंदरी' पर परफॉर्म किया, जबकि जैकलीन फर्नांडीज ने 'लाल छड़ी' पर डांस किया।

इस विवाह कार्यक्रम के प्रबंधन से जुड़ी फर्म के मुताबिक वरुण धवन और शाहिद कपूर ने भी प्रस्तुति दी।

नेत्रा मंटेना की शादी भारतीय मूल के वामसी गडिराजू से हो रही है। विवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे।

जानकारी के अनुसार समारोह में संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। ‘डच डीजे-प्रोड्यूसर टिएस्टो’ ने बृहस्पतिवार रात ‘द लीला पैलेस’ में प्रस्तुति दी। पारंपरिक राजस्थानी नृत्य समूह और मांगणियार कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी।

शादी के विभिन्न कार्यक्रम उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक तथा जनाना महल के साथ-साथ जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होने हैं।

इस शादी के लिए ‘द लीला पैलेस’ होटल को मेहमानों के स्वागत के लिए शानदार लाल ‘थीम’ पर सजाया गया है। मेहराबों से पुष्प गुच्छ लटके हुए हैं और इसे शाही दरबार जैसा रूप देने के लिए बड़े-बड़े झूमर लगाए गए हैं। बैठने की जगह पर खूबसूरत ‘कुशन’ और सुनहरे लैंप वाले लाल सोफे हैं। दूसरी जगहों को भी शानदार ढंग से सजाया जा रहा है।

विवाह समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार शादी की हल्दी की रस्म 22 नवंबर को होगी और इसके बाद 23 नवंबर की सुबह जगमंदिर में विवाह समारोह होगा और उसी शाम प्रीतिभोज होगा।

भाषा सं पृथ्वी रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उदयपुर में प्रवासी उद्योगपति की बेटी की शादी, संगीत में शामिल हुईं कई हस्तियां

People also search for:RajasthanRajasthan WeddingWedding
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm