सीएमआरएल मामले में विजयन को बचा रही यूडीएफ सरकार: भाजपा

Ads

सीएमआरएल मामले में विजयन को बचा रही यूडीएफ सरकार: भाजपा

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 12:53 AM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 12:53 AM IST

तिरुवनंतपुरम, 15 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरलम इकाई के प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को दावा किया कि यूडीएफ सरकार कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता पिनराई विजयन को बचा रही है, क्योंकि इसमें कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता भी शामिल हो सकते हैं।

चंद्रशेखर ने कहा कि राजनीतिक सुविधा के अनुसार जांच और कानूनी कार्रवाई की दिशा तय करना ‘‘स्वीकार्य नहीं है।’’

वह यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के सम्मान में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे महीने भर के राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के केरलम चरण की घोषणा की गई।

चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को बताना होगा कि क्या उनकी सरकार माकपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ कार्रवाई करने से इसलिए हिचकिचा रही है,0 क्योंकि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से मासिक शुल्क पाने वालों की सूची में कांग्रेस और आईयूएमएल के नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल