त्रिशूर, 18 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को पीएम-श्री योजना पर यूडीएफ सरकार के रुख का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बच्चों को फायदा होगा, न कि कांग्रेस या भाजपा प्रशासन को।
केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि ‘प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम श्री) योजना के क्रियान्वयन को लेकर यदि कोई राजनीति हो रही है, तो वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को आपस में चर्चा कर इस मामले को सुलझाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘पीएम-श्री समझौते पर हस्ताक्षर को लेकर जारी विवाद का असर बच्चों के भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए।’
उन्होंने कहा कि यदि वी. डी. सतीशन ने ऐसा रुख अपनाया है जिससे बच्चों को लाभ होता है, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए।
गोपी ने कहा कि यह योजना देश के अधिकांश राज्यों में लागू की जा चुकी है और केरल सरकार ने भी इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
भाषा तान्या रंजन
रंजन