उधमपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर की 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Ads

उधमपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर की 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 06:41 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 06:41 PM IST

जम्मू, 17 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत पंजाब के एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की 1.40 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मजालता थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियां पंजाब के अमृतसर जिले के नवीनपिंड गांव निवासी शरीफ की हैं। इनमें एक स्विफ्ट कार, एक कनाल, आठ मरला जमीन और हाल ही में निर्मित एक रिहायशी मकान शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच में यह स्थापित हुआ है कि ये संपत्तियां मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित आय से खरीदी या निर्मित की गई थीं।

भाषा

प्रचेता माधव

माधव