उदयनिधि ने केंद्र सरकार पर तमिलनाडु के लिए अनुदान जारी ना करने का आरोप लगाया

Ads

उदयनिधि ने केंद्र सरकार पर तमिलनाडु के लिए अनुदान जारी ना करने का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 12:33 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 12:33 PM IST

गोबिचेट्टीपलायम, 18 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राज्य के लिए अनुदान जारी नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि उसने तमिलनाडु के अधिकारों को “छीन” लिया है।

पश्चिमी इरोड जिले के गोबिचेट्टीपलायम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा शाखा के प्रमुख स्टालिन ने दावा किया कि केंद्र ने शिक्षा के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये की राशि जारी नहीं की है।

स्टालिन कहा, “उन्होंने (केंद्र सरकार ने) हमारे सभी अधिकार छीन लिए हैं।”

केंद्र के परिसीमन प्रस्ताव के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन देश में इस कदम के खिलाफ आवाज उठाने वाले पहले व्यक्ति थे।

उन्होंने यह दावा भी किया कि लोकसभा में विपक्ष के विरोध के कारण बहुमत न मिलने से विधेयक खारिज हो गया, जो ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए “बड़ी जीत” है।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष