भारत में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक ने ओडिशा के उपमुख्यमंत्री से मुलाक़ात की

Ads

भारत में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक ने ओडिशा के उपमुख्यमंत्री से मुलाक़ात की

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 10:27 PM IST

भुवनेश्वर, पांच मई (भाषा) भारत में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक स्टीफ़न प्रीसनर ने मंगलवार को यहां ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव से मुलाक़ात की और कृषि, पर्यटन तथा नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने ओडिशा को नवीकरणीय ऊर्जा का केंद्र बनाने, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में संयुक्त राष्ट्र के और अधिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

कृषि और ऊर्जा बदलाव के क्षेत्र में ओडिशा की प्रगति की सराहना करते हुए, प्रीसनर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, क्षमता निर्माण और समावेशी विकास की पहलों में साझेदारी करने को इच्छुक है।

सिंह देव ने कहा कि कृषि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है, जिसके तहत किसानों की आय दोगुनी करने, जलवायु-अनुकूल पद्धतियों को बढ़ावा देने और मूल्य श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जिसमें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी शामिल हैं, पर भी सतत पर्यटन विकास के लिए एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में चर्चा की गई।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश