नोएडा में भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार

Ads

नोएडा में भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 26, 2023 / 03:15 PM IST,
    Updated On - April 26, 2023 / 03:15 PM IST

नोएडा, 26 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले भतीजे की मामूली बात पर कथित रूप से पीट- पीटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले अमित की उसके चाचा अनूप ने मंगलवार की रात को मारपीट की थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी चाचा अनूप को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।

भाषा सं नरेश रंजन

रंजन