वाराणसी में आज देर शाम बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में लगभग 50 लोगों के मलबे में दबने की भी उम्मीद है। खबरों के अनुसार वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया।
जैसे ही पुल गिरा आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया। कई वाहन जो उस वक्त वहां से गुजर रहे थे। पुल के मलबे में ही दब गए। बताया जा रहा है कि घटना इतनी अचानक घटी की किसी को भी सम्भलने का टाइम नहीं मिला।हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है।
SpotVisuals from #Varanasi: Portion of an under construction flyover collapses near Varanasi Cantt railway station, several feared trapped pic.twitter.com/126cWZhEbj
— ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2018
बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक इस खतना में कितने मृत हुए हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन आशंका 10-12 से ज्यादा मौतों की की जा रही है।
#SpotVisuals More than 12 people dead, several feared trapped after portion of an under construction flyover collapses in Varanasi’s Cantt. area pic.twitter.com/09byRFwSPx
— ANI UP (@ANINewsUP) May 15, 2018