06 October Live Update: बेरोजगारी और महंगाई बहुत भयंकर रूप ले चुकी है : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

06 October Live Update: PM मोदी को चाहिए कि इसकी तरफ ध्यान दें कि किस प्रकार से देश हमारा निकले, रोजगार उपलब्ध हो: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

06 October Live Update: बेरोजगारी और महंगाई बहुत भयंकर रूप ले चुकी है : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: October 6, 2022 5:21 am IST

बेरोजगारी और महंगाई बहुत भयंकर रूप ले चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए कि इसकी तरफ ध्यान दें कि किस प्रकार से देश हमारा निकले, रोजगार उपलब्ध हो: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर

उत्तरकाशी हिमस्खलन में अब तक 16 शव बरामद, सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन जारी : पुष्कर सिंह धामी

उत्तर काशी आपदा पर उत्तराखंड के मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कहा कि बचाव और राहत दल लगातार काम कर रहे हैं। NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीम लगातार काम कर रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 16 शवों को रिकवर किया जा चुका है। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

बीजेपी सांसद सनी देओल लापता, घरों की दीवारों, रेलवे स्टेशन और वाहनों पर चिपकाए गए ‘गुमशुदा’ के पोस्टर

पंजाब: पठानकोट में अजीबो गरीब वाकया देखा गया। यहां घरों की दीवारों, रेलवे स्टेशन और वाहनों पर भाजपा सांसद सनी देओल के पोस्टर चिपकाए गए। पोस्टर में सनी देओल के लापता होने की बात कही गई है। मामले में एक स्थानीय प्रदर्शनकारी ने कहा कि सांसद बनने के बाद सनी देओल कभी भी गुरदासपुर नहीं आए। वे खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं, लेकिन उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया है। फंड आवंटित नहीं किए हैं, यहां केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं लाए हैं। अगर वे काम नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

BJP MP Sunny Deol missing, posters pasted on walls of houses, railway stations and vehicles

 

बच्चों के स्कूल पर अंधाधुंध फायरिंग, 32 लोगों की मौत, हमलावर ने सुसाइड से पहले की पत्नी और बच्चे की हत्या

बैंकॉक। थाईलैंड के एक प्री-स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 32 लोगों के मरने की खबर आ रही है। एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने प्री-स्कूल चाइल्ड डेकेयर सेंटर पर इस गोलीबारी को अंजाम दिया है। देश के उत्तर-पूर्व में नोंग बुआ लाम्फू में हुए हमले के बाद बंदूकधारी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि हताहतों में बच्चे और वयस्क भी शामिल हैं।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com