किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, कृषि कानून को लेकर लिया जा सकता है अहम फैसला

किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, कृषि कानून को लेकर लिया जा सकता है अहम फैसला

किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, कृषि कानून को लेकर लिया जा सकता है अहम फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 8, 2020 3:32 pm IST

नई दिल्‍ली: कृषि कानून को लेकर देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर पिछले 13 दिनों से हजारों किसान आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, आज किसानों ने भारत बंद किया था। इसी बीच खबर आ रही है कि पीएम मोदी ने बुधवार को यानि कल मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैें कि बैठक में कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार अहम फैसला ले सकती है।

Read More: चक्रवात के कारण मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान

बता दें कि किसान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक जारी है। 13 किसान नेता अमित शाह से चर्चा के लिए पहुंचे हैं। वहीं, खबर यह भी कि रुदरु सिंह मानसा नाराज होकर बैठक से बाहर निकल गए हैं। उनका आरोप है कि सरकार बैठक के नाम पर किसानों को ​गुमराह कर रही है। 

Read More: किसान आंदोलन का ट्रेनों पर असर, राजधानी से होकर जाने वाली 4 गाड़ियां रद्द

ज्ञात हो कि सरकार और किसानों के बीच अब तक दो बैठकें हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया है। किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानून को रद्द करे और नए कानून बनाए। वहीं, चर्चा के दौरान सरकार की ओर से इस बात का आश्वासन दिया है कि किसानों की मांग के अनुरूप कानून में संशोधन किया जाएग, लेकिन किसान कानून को रद्द कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Read More: अमेरिका तक फैली किसान आंदोलन की आग, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर वीडियो किया जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"