Union Cabinet Meeting Tomorrow: इस ठिकाने पर आखिरी बार होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक.. साउथ ब्लॉक में PM मोदी की अगुवाई में जुटेंगे दिग्गज मंत्री

Union Cabinet Meeting Tomorrow: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक साउथ ब्लॉक में आखिरी बार, अगली बैठक सेवा तीर्थ परिसर में संभावित।

Union Cabinet Meeting Tomorrow: इस ठिकाने पर आखिरी बार होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक.. साउथ ब्लॉक में PM मोदी की अगुवाई में जुटेंगे दिग्गज मंत्री
Modified Date: February 12, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: February 12, 2026 12:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक
  • सेवा तीर्थ में शिफ्ट हुआ PMO
  • बजट सत्र के बीच अहम बैठक

नई दिल्ली: कल यानी शुक्रवार 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। (Union Cabinet Meeting Tomorrow) संसद के बजट सत्र के बीच होने वाले इस बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कि, केंद्र सरकार कई बड़े और अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दे सकती है। हालांकि यह बैठक अपने फैसलों से ज्यादा अपने वेन्यू को लेकर चर्चा में है।

क्यों खास है यह कैबिनेट की बैठक? (Modi Cabinet Meeting Updates)

दरअसल यह कैबिनेट बैठक इस लिए भी विशेष है क्योंकि यह मीटिंग PMO के साउथ ब्लॉक परिसर में आयोजित की जाएगी। इस तरह यहां होने वाली यह आखिर मंत्रिमंडल की बैठक होगी। नया पीएमओ यानी सेवा तीर्थ शिफ्ट किया जा चुका है। सम्भवतः अगली बैठक सेवा तीर्थ में आहूत होगी।

गौरतलब है कि, आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को उसके पुराने स्थान से शिफ्ट कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय अब नए ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में काम शुरू कर चुका है। (Union Cabinet Meeting Tomorrow) इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का कार्यालय भी काम कर रहे है।

कल सेवा तीर्थ का नामकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी, 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स सेवा तीर्थ का नाम बताएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि, इसके बाद प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ में एक पब्लिक प्रोग्राम को भी संबोधित करेंगे। कर्तव्य भवन-1 और 2 में कई खास मंत्रालय हैं, जिनमें फाइनेंस मिनिस्ट्री, डिफेंस मिनिस्ट्री, हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री, कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री, एजुकेशन मिनिस्ट्री, कल्चर मिनिस्ट्री, लॉ एंड जस्टिस मिनिस्ट्री, इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री, एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर मिनिस्ट्री, केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मिनिस्ट्री और ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्ट्री शामिल हैं।

1,189 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘सेवा तीर्थ’ भवन (Modi Cabinet in Sewa Tirth Complex)

1,189 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘सेवा तीर्थ’ भवन कार्यपालिका परिसर-1 में वायु भवन के पास स्थित है। प्रधानमंत्री कार्यालय के यहां शिफ्ट हो चुका है और इस तरह ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक को धीरे-धीरे खाली किया जा रहा है। (Union Cabinet Meeting Tomorrow) सरकार की योजना के अनुसार इन दोनों इमारतों को सार्वजनिक संग्रहालय में बदला जाएगा, जिसका नाम ‘युग युगीन भारत संग्रहालय’ रखा गया है।

गौरतलब है कि पुराने निर्णयों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर को अब ‘सेवा तीर्थ’ के नाम से जाना जाएगा। इसे पहले ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ कहा जाता था। प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा इस निर्माणाधीन परिसर में मंत्रिमंडल सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और ‘इंडिया हाउस’ के कार्यालय भी शामिल होंगे। ‘इंडिया हाउस’ आने वाले गणमान्य अतिथियों के साथ उच्चस्तरीय वार्ताओं का प्रमुख स्थल होगा।

अधिकारियों के अनुसार ‘सेवा तीर्थ’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह सेवा की भावना को प्रतिबिंबित करे और जहां राष्ट्रीय प्राथमिकताएं साकार हों। (Seva Teerth Complex in Hindi) उन्होंने बताया कि भारत के सार्वजनिक संस्थान एक शांत लेकिन गहन बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। (Union Cabinet Meeting Tomorrow) शासन की सोच ‘सत्ता’ से ‘सेवा’ और अधिकार से उत्तरदायित्व की ओर बढ़ रही है। यह बदलाव केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक भी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown