Union Council of Ministers Meeting: केंद्रीय मंत्री परिषद् की बैठक ख़त्म.. ‘विकसित भारत 2047’ के अलावा इन मुद्दों पर हुई गहनता से चर्चा, पढ़ें विस्तार से

Ads

Union Council of Ministers Meeting Key Decisions: केंद्रीय मंत्री परिषद बैठक में विकसित भारत 2047, सुधार, वैश्विक हालात और मंत्रालयों के प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा हुई।

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 11:33 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 11:37 PM IST

Union Council of Ministers Meeting Key Decisions || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने तेज फैसलों और प्रशासनिक सुधारों पर दिया जोर
  • विकसित भारत 2047 को सरकार की बड़ी प्रतिबद्धता बताया गया
  • पश्चिम एशिया तनाव और ईंधन सुरक्षा पर भी हुई चर्चा

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कई अहम मंत्रालयों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। (Union Council of Ministers Meeting Key Decisions) इनमें कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, कॉर्पोरेट मामलों, विदेश, वाणिज्य और बिजली मंत्रालय शामिल रहे। बैठक में केंद्र सरकार के कामकाज और योजनाओं की समीक्षा की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तेज फैसलों और सुधारों पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को तेजी से काम करने और फैसलों में देरी न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फाइलों का काम तेजी से होना चाहिए और कम समय में ज्यादा काम करने पर ध्यान देना जरूरी है। पीएम मोदी ने शासन व्यवस्था को और सरल बनाने तथा सुधारों पर अधिक फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता है। (Union Council of Ministers Meeting Key Decisions) सूत्रों के मुताबिक जिन मंत्रालयों का प्रदर्शन कमजोर रहा, उन्हें सुधार करने और कामकाज बेहतर करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से जनता के बीच जाकर सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताने को भी कहा।

पांच देशों की यात्रा पर भी हुई चर्चा

बैठक में मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सफल पांच देशों की यात्रा के लिए बधाई दी। विदेश मंत्री ने इस दौरे की उपलब्धियों और महत्व की जानकारी मंत्रियों को दी। प्रधानमंत्री हाल ही में UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा से लौटे हैं। सूत्रों के अनुसार यह बैठक सरकार के कार्यकाल की मध्यावधि समीक्षा के तौर पर भी देखी जा रही है। बैठक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अन्य राज्य मंत्री शामिल हुए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वैश्विक हालात पर भी चर्चा

बैठक ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधाओं के कारण दुनिया भर में ईंधन सुरक्षा और तेल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ रही है। (Union Council of Ministers Meeting Key Decisions) सरकार इन हालातों पर नजर बनाए हुए है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सरकार की बढ़ते चालू खाते के घाटे पर नजर, उपायों पर मंथन जारी: गोयल

‘जी7’ सदस्य देशों के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य एक अत्यावश्यक प्राथमिकता क्यों?

बलात्कार के आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बद जुलूस निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

उप्र में सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पोशाक व्यवस्था लागू करने के निर्देश

अगले महीने व्यापार वार्ता के लिए भारत आ सकता है अमेरिकी दल : गोयल

FAQ 1: सवाल: केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

जवाब: विकसित भारत 2047, प्रशासनिक सुधार, वैश्विक हालात और मंत्रालयों के प्रदर्शन पर चर्चा हुई।

FAQ 2: सवाल: प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को क्या निर्देश दिए?

जवाब: पीएम मोदी ने तेज फैसले लेने और कामकाज में सुधार पर जोर देने को कहा।

FAQ 3: सवाल: बैठक में वैश्विक हालात को लेकर क्या चिंता जताई गई?

जवाब: पश्चिम एशिया तनाव और तेल कीमतों पर असर को लेकर चिंता व्यक्त की गई।