केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को एंजियोप्लास्टी के बाद एम्स से छुट्टी मिली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को एंजियोप्लास्टी के बाद एम्स से छुट्टी मिली
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को एंजियोप्लास्टी के बाद बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एम्स द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘एंजियोप्लास्टी के बाद नड्डा को आज छुट्टी दे दी गई। उन्होंने अपनी देखभाल के लिए सभी चिकित्सकों, नर्सों और कर्मचारियों को धन्यवाद किया।’’
नड्डा की 17 अगस्त को एम्स में एंजियोप्लास्टी की गई थी।
नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद 13 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उसी शाम उनकी कई जांचें की गई थीं।
भाषा
शफीक अविनाश
अविनाश

Facebook


