Watch Video: चुनावी सभा को छोड़ आग बुझाने पहुंची स्मृति ईरानी, हैंडपंप चलाकर की मदद

Watch Video: चुनावी सभा को छोड़ आग बुझाने पहुंची स्मृति ईरानी, हैंडपंप चलाकर की मदद

Watch Video: चुनावी सभा को छोड़ आग बुझाने पहुंची स्मृति ईरानी, हैंडपंप चलाकर की मदद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: April 28, 2019 2:00 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों के नेताओं के अलग-अलग करानामें जनता के सामने आ रहे हैं। जहां एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा सांसद हेमा मालिनी खेतों में फसल काटते तो कभी ट्रैक्टर चलाते नजर आईं। ऐसा ही एक नाजार उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट अमेठी से सामने आया है। जहां भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी आग बुझाने के लिए लोगों की मदद करते नजर आईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन हालात की गंभीरता को देखते हुए खुद ही आग बुझाने में जुट गईं।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”><a href=”https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#WATCH</a> Amethi: Union Minister and BJP Lok Sabha MP candidate from Amethi, visits the fire-affected fields in Purab Dwara village; meets the locals affected. Fire-fighting operations are still underway <a href=”https://t.co/JARKp5k2mh”>pic.twitter.com/JARKp5k2mh</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href=”https://twitter.com/ANINewsUP/status/1122459776032464897?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 28, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

दरसअल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अपने चुनावी क्षेत्र के एक गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि सीवान गांव में आग लगी है वह तुरंत गांव की ओर निकल पड़ी। यहां पहुंचकर स्मृति ने गेहूं के खेत में लगी आग का बुझाने में लोगों की मदद की।

Read More: खुली निर्वाचन आयोग के दावों की पोल, ​चुनाव ड्यूटी में तैनात सैकड़ों कर्मचारी नहीं कर पाए म​ताधिकार का प्रयोग

मिली जानकारी के अनुसार सीवान गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से गांव की तरफ बढ़ने लगी। खेतों में जलती फसल देख स्मृति भावुक हो गईं और हाथ में बाल्टी लेकर स्वयं आग बुझाने में जुट गईं। उन्होंने काफी देर तक नल चलाकर बाल्टियों में पानी भी भरा और आग बुझवाने में मदद किया। उनको ऐसा करते देख पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी आग बुझाने में जुट गए।

Read More: लोगों के गले नहीं उतर रही पूर्व मंत्री की यह बात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस दौरान अपना सब कुछ तबाह होता देख गांव की महिलाएं स्मृति ईरानी से लिपटकर रोने लगीं। ईरानी ने भी सांत्वना देते हुए महिलाओं को धैर्य रखने की बात कही। वहीं उन्होंने एसडीएम को फोन कर तत्काल मौके पर पहुंचने व पीड़ितों को राहत दिलाने का निर्देश दिया।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"