8 जून से मंदिर तो खुलेंगे, लेकिन भक्तों को प्रसाद देने पर होगी मनाही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

8 जून से मंदिर तो खुलेंगे, लेकिन भक्तों को प्रसाद देने पर होगी मनाही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

8 जून से मंदिर तो खुलेंगे, लेकिन भक्तों को प्रसाद देने पर होगी मनाही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 4, 2020 5:53 pm IST

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, यहां रोजाना हजारों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालांकि सरकार कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के उपाय कर रही है। वहीं सरकार ने लॉकडाउन 5.0 में मंदिरों सहित कई सेवाओं को छूट दे दी है। इसी बीच धार्मिक स्थल, मॉल व रेस्टोरेंट खोलने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

Read More: 13 गांव और नगरीय निकाय का एक वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित, इन सुविधाओं पर लगा प्रतिबंध

जारी निर्देश के अनुसार देश की मंदिरें 8 जून को खुल जाएंगे, लेकिन यहां 65 साल से अधिक और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं मंदिरों में प्रसाद बांटने की मनाही होगी। मंदिरों में प्रवेश से पहले धार्मिक स्थलों में थर्मल स्क्रीनिंग होगी और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समय-समय पर धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज करने की सलाह भी दी गई है। 

Read More: उपचुनाव को लेकर भाजपा नेताओं का मंथन जारी, सीएम शिवराज, सिंधिया सहित कई बड़े नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेस्टोरेंट में बच्चे, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Read More: नक्सल प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ DGP डीएम अवस्थी ने की समीक्षा बैठक, VIP सुरक्षा की जानकारी ली

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"