अधिकारियों को सख्त आदेश, कहा- तीन दिन में निपटा लें पेंडिंग काम, वरना होंगे रिटायर

अधिकारियों को सख्त आदेश, कहा- तीन दिन में निपटा लें पेंडिंग काम, वरना होंगे रिटायर

अधिकारियों को सख्त आदेश, कहा- तीन दिन में निपटा लें पेंडिंग काम, वरना होंगे रिटायर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 15, 2020 8:34 am IST

नई दिल्ली: मंत्रालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के सुस्त रवैये और लंबे समय से पेंडिंग फाइलों को लेकर केंद्र परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि सभी पेंडिंग फाइल का तीन दिन के भीतर निपटारा हो जाना चाहिए, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। साथ ही गडकरी ने चेताया है कि जो अधिकारी काम नहीं करेंगे, उन्हें जबरन सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

Read More: केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को लेकर आई अच्छी खबर, इतने हजार रुपए तक बढ़त की संभावना, जानिए अभी..

दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि जो ​अधिकारी काम नहीं करते उन्हें जल्द ही जबरन रिटायरमेंट दिया जाएगा। ऐसे अधिकारी न खुद काम करते हैं और न ही किसी और को काम करने देते हैं। ये वही अधिकारी हैं, जो लंबे समय से फाइलों को दबाकर रखते हैं, जिनके कारण परियोजनाओं का क्रियानव्यन सही तरीके से नहीं हो पाता।

Read More: NIA कानून 2008 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, कहा- केंद्र सरकार को देता है मनमाना अधिकार

गडकरी ने यह भी कहा कि मैे ऐसे अधिकारी को पसंद करता हूं जो निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। कुछ गलतियां हो सकती हैं जो अपराध नहीं है। लेकिन जो काम नहीं करने वाले हैं उन्हें बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ये अधिकारी न तो स्वयं निर्णय लेते हैं और न ही दूसरे को काम करने देते हैं। ऐसे अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। फाइलों को दबाकर बैठने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

Read More: हिट मैन रोहित शर्मा को मिला’आईसीसी वनडे प्‍लेयर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड, विराट के नाम ये पुरस्कार, जानिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"