Akola Viral Wedding: 4.2 फीट के दूल्हे और 3.8 फीट की दुल्हन… सोशल मीडिया से ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी, अनोखी जोड़ी की शादी हुआ वायरल

Akola Viral Wedding: 4.2 फीट के दूल्हे और 3.8 फीट की दुल्हन... सोशल मीडिया से ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी, अनोखी जोड़ी की शादी हुआ वायरल

Akola Viral Wedding: 4.2 फीट के दूल्हे और 3.8 फीट की दुल्हन… सोशल मीडिया से ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी, अनोखी जोड़ी की शादी हुआ वायरल

Unique Couple Wedding/Image Source: Social Media

Modified Date: February 18, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: February 18, 2026 10:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंस्टा से इकरार, फिर सात फेरे
  • अनोखी जोड़ी की शादी ने जीता दिल
  • सोशल मीडिया से शुरू हुई लव स्टोरी

अकोला: Akola Viral Wedding: महाराष्ट्र के अकोला निवासी प्रतीक धानुका और मध्य प्रदेश के सिरोंज की रेणुका नामदेव की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 4.2 फीट कद के दूल्हे और 3.8 फीट कद की दुल्हन ने अपनी सादगी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से लोगों का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान (Akola Viral Wedding)

Akola Viral Wedding: प्रतीक और रेणुका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ एक-दूसरे को समझने का मौका मिला और धीरे-धीरे यह रिश्ता भरोसे में बदल गया। परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने सिरोंज में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। दूल्हे प्रतीक धानुका पुणे में ICICI Bank में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दुल्हन रेणुका नामदेव सिरोंज के एक स्कूल में लाइब्रेरियन हैं। प्रतीक ने कहा कि हमारी पहचान सोशल मीडिया से हुई, लेकिन रिश्ता दिल से जुड़ा। रेणुका ने भावुक होकर कहा कि ऊपर वाले ने हमें मिलाया और सोशल मीडिया ने एक-दूसरे तक पहुंचाया।

अकोला में हुआ भव्य रिसेप्शन (Short Height Couple Marriage)

Akola Viral Wedding: शादी के बाद अकोला शहर में खंडेलवाल लॉन्स में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए। नवदंपती को बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया। जैसे ही शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, यह जोड़ी वायरल हो गई। हजारों लोगों ने उनके हौसले और सकारात्मक सोच की सराहना की।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।