Mohan Bhagwat News: ‘भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू’, मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- ‘घर वापसी का काम तेज होना चाहिए’
Mohan Bhagwat News: 'भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू', मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- 'घर वापसी का काम तेज होना चाहिए'
Mohan Bhagwat News | Photo Credit: IBC24
- मोहन भागवत ने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं
- हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने की नसीहत दी
- UGC गाइडलाइन और जातीय एकता पर जोर दिया
लखनऊ: Mohan Bhagwat News RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के माधव सभागार में कार्यकर्ता कुटुम्ब मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। संघ प्रमुख ने बढ़ती घुसपैठ पर कहा, घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा। उन्हें रोजगार नहीं देना है।
हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने की नसीहत दी
Mohan Bhagwat News हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर पर कहा, हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। अभी जनसंख्या दर 2.1 है। यह कम से कम 3 होनी चाहिए। जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, वह समाज भविष्य में समाप्त हो जाता है। अब जो भी बच्चे शादी कर रहे हैं, उन्हें बताइए कि कम से कम तीन बच्चे पैदा करें।
UGC गाइडलाइन को लेकर बोले RSS प्रमुख
UGC गाइडलाइन को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि UGC गाइडलाइंस किसी के खिलाफ नहीं है। इसे सभी को मानना चाहिए। उन्होंने कहा- यदि कानून गलत है तो बदलने का उपाय भी है। जातियां झगड़े का कारण नहीं बनना चाहिए। समाज में अपनेपन का भाव होगा तो इस तरह की समस्या नहीं होगी। सभी अपने हैं, यह भाव मन में होना चाहिए। एक को दबाकर दूसरे को खड़ा करने का भाव नहीं होना चाहिए।
इन्हें भी पढ़े:-
- D.Ed Candidates Protest in Raipur: आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के D.Ed अभ्यर्थी! इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- शह मात The Big Debate: गांवों का विधान ही संविधान! धर्म प्रचारकों की नो एंट्री पर सुप्रीम मुहर, क्या इस निर्णय से धर्मांतरण में आ रही कमी?
- Vande Bharat: बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी, प्रदेश में खुला सियासत का नया मोर्चा, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Facebook


