उन्नाव गैंगरेप केस: इलाहाबाद कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को जेल भेजने का दिया आदेश
उन्नाव गैंगरेप केस: इलाहाबाद कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को जेल भेजने का दिया आदेश
उन्नाव गैंगरेप और मर्डर केस मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया है। इलाहाबाद कोर्ट ने आरोपी विधायक को जल्द जेल भेजने का आदेश जारी किया है। आरोपी बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने कोर्ट से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
I want strict action should be taken against him and he should be given severe punishment: #Unnao rape victim on BJP MLA Kuldeep Singh Sengar detained by CBI pic.twitter.com/0jlhnDXpU8
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2018
गौरतलब है इस मामले में अब तक 6 पुलिसवालों को सस्पेंड किया जा चुका है. साथ ही न्यायिक जांच में भी गठित की गई है, जो मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने वाले को 42 करोड़ का हर्जाना देने का आदेश
#UnnaoCase : Allahabad High Court has asked for a progress report by May 2 and that the court will monitor the probe. Court also said the MLA should be arrested and not just detained
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2018
ये है पूरा मामला-
पीड़िता ने 10 महीने पहले बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने पीड़िता को कोर्ट के सामने पेश किया, पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसे बीजेपी विधायक का नाम नहीं लेने दिया और पीड़िता को वापस गांव भेज दिया गया। फिर पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता का पूरा परिवार दिल्ली आ गया यहां वो सीएम से लेकर कई अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता की मां ने मुख्य न्यायीक मजिस्ट्रेट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई हुई।
#WATCH Earlier visuals of BJP MLA Kuldeep Singh Senger, main accused in Unnao rape case, detained by CBI. pic.twitter.com/k9krGucGD1
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2018
ये भी पढ़ें- टीवी-अखबार या सोशल मीडिया में दिखे तो निपटेंगे पुलिस वाले, डीजी का फरमान
सुनवाई पूरी होने के बाद पीड़िता के पिता परिवार सहित उन्नाव लौटे, परिजनों के मुताबिक उस शाम बीजेपी विधायक कुलदीप के भाई और उसके साथियों ने उसके पिता को परेशान किया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने कुलदीप के भाई पर मारपीट करने और फंसाने का आरोप लगाया।
#BJP MLA #KuldeepSinghSengar accused in #UnnaoRapeCcase detained by the Central Bureau of Investigation
Read @ANI Story | https://t.co/VMHaUO5W2Q pic.twitter.com/W3UgrHAU4G
— ANI Digital (@ani_digital) April 13, 2018
ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता भी चिप्स-सैंडविच खाते कैमरे में कैद
पीड़िता ने कई बार कुलदीप सिंह सेंगर की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. परेशान पीड़िता आत्मदाह करने की भी कोशिश की। मामला 9 अप्रैल को तब बढ़ा जब पुलिस कस्टडी में पिता की मौत हो गई। पिता के शरीर में 14 गहरे निशान मिले हैं।
वेब डेल्क, IBC24

Facebook


