उप्र: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले

उप्र: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले

उप्र: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: August 11, 2022 10:44 pm IST

नोएडा (उप्र), 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इस दौरान 174 और मरीज स्वस्थ हुए।

अगस्त के पहले और दूसरे सप्ताह में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

विभाग ने बताया कि जिले में 1,070 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

जिले में पिछले दो महीनों से संक्रमण से किसी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में