उप्र: कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Ads

उप्र: कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 04:57 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 04:57 PM IST

कुशीनगर, 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार को राजमार्ग पार करते समय अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने बाद में शव को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर के केशव नगर (गोपालगढ़) निवासी बैजंती देवी (72) गांव के सामने फोरलेन के दूसरी ओर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थीं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह इलाज कराकर घर लौटने के लिए पैदल राजमार्ग पार कर रही थीं।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान तेज गति से गोरखपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कसया थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र