UP Assembly Election Result : UP में ‘बाबा’, आखिर मिल गया ‘UP में का बा..’ का जवाब, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

UP Assembly Election Result 2022 : रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार किया है। जबकि सपा फिर से खफा हो गई है

UP Assembly Election Result : UP में ‘बाबा’, आखिर मिल गया ‘UP में का बा..’ का जवाब, जश्न में डूबे कार्यकर्ता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: March 10, 2022 11:29 am IST

UP Assembly Election Result : नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में चुनाव के ऐलान के बाद यूपी में ‘का बा’ का गाना सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी। कई राजनीतिक नेताओं ने इस पर तंज कसा। वहीं आज लोगों को इसका जवाब मिल गया है। दरअसल यूपी में फिर से ‘बाबा’ की गूंज सुनाई दे रही है। रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार किया है। जबकि सपा फिर से खफा हो गई है। वहीं कांग्रेस और बसपा की पूरी रणनीति ध्वस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें: Assembly Election Result 2022 Live : कांग्रेस की सुस्त चाल.. BJP के सूरमाओं का फिर से बजा डंका, देखें कौन आगे कौन पीछे

बता दें कि नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी में गाए ‘यूपी में का बा…’ जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालाँकि नेहा सिंह का कहना है कि एक लोककवि होने के कारण ऐसे मुद्दे उठाना उनका काम है। नेहा सिंह के इस गाने के बाद भाजपा के सांसद रवि किशन ने ‘यूपी में सब बा’ गाकर उन्हें करारा जवाब दिया था। अब ‘यूपी में का बा…’ का जवाब लोगों को मिल गया।

अब तक आए रुझानों में बीजेपी 260 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। सुबह 10.36 बजे तक समाजवादी पार्टी 119 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा 5, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Punjab Assembly Election Result Live 2022: ‘आप’ ने चौंकाया, कांग्रेस को पीछे छोड़ 43 सीटों पर बनाई बढ़त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बढ़ रहे बड़ी जीत की ओर

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। अभी तक बीजेपी से योगी आदित्यनाथ 16569 वोट, समाजवादी पार्टी से सुभावती शुक्ला 4290 वोट, कांग्रेस की चेतना पांडे 226 वोट, बीएसपी से ख्वाजा शमसुद्दीन 1042 वोट पर आगे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election Result Live 2022: रुझानों में बीजेपी 80 सीटों पर आगे, SP दे रही टक्कर

रुझानों के बीच केशव मौर्य ने ट्वीट सपा पर तंज सका है। कहा कि नई हवा है। सपा सफ़ा है। बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं! इधर अयोध्या की कुल 5 सीटों में से चार में भाजपा आगे चल रही है, एक सीट पर सपा ने बढ़त बनाई हुई है। अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी पीछे हैं।


लेखक के बारे में