BJP सांसद और विधायक के बीच खूब चले लात और जूते, समर्थकों में भी हुई मारपीट, देखिए वीडियो

BJP सांसद और विधायक के बीच खूब चले लात और जूते, समर्थकों में भी हुई मारपीट, देखिए वीडियो

BJP सांसद और विधायक के बीच खूब चले लात और जूते, समर्थकों में भी हुई मारपीट, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 6, 2019 1:55 pm IST

नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से बीजेपी सासंद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह विकास कार्यों को लेकर चल रही एक बैठक के दौरान एक दूसरे से भिड़ गए| कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि नौबत जूतों और लात तक पहुंच गई। जिसके बाद बीजेपी के सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक को जूतों से पीटा। हंगामा हुआ तो दोनों नेताओं के समर्थकों ने भी मारपीट की।

बता दें कि दोनों नेताओं में योजना के नींव का पत्थर पर नाम लिखवाने को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान भारी हंगामे और मारपीट से मौके पर अफरातफरी भी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले को आगे बढ़ने से बचाने के लिए बीच बचाव किया, इस विवाद को लेकर जमकर नारेबाजी भी हुई।

बीजेपी नेताओं के बीच हुई इस जूतों की जंग को लेकर कुमार विश्वास ने अपने आंदाज में तंज किया और लिखा, दो राष्ट्रवादी लोगों में कहासुनी हो गयी, एक सांसद एक विधायक! सीमा पर कौन पहले जाए पाकिस्तान से लड़ने शायद यही मुद्दा रहा होगा! आख़िर तक सुनिए वीडीयो। आख़िर में अलग-अलग भाषा-बोली में “भारतमाता की जय” भी शायद सुनाई देगा ! ऐसे लोग देश की संसद और विधानसभाओं में ज़रूर भेजते रहें।


लेखक के बारे में