उप्र: किराये के कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी

उप्र: किराये के कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी

उप्र: किराये के कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, पुलिस जांच में जुटी
Modified Date: July 28, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: July 28, 2026 8:37 pm IST

कानपुर, 28 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के बर्रा इलाके में मंगलवार शाम एक किराए के मकान से पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश की कर रही है कि कहीं पति ने आत्महत्या से पहले पत्नी की हत्या तो नहीं की।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सचेंडी क्षेत्र निवासी सौरभ सविता (36) और उसकी पत्नी रानी सविता (30) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो रानी का शव फर्श पर पड़ा मिला जबकि सौरभ का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि एक पड़ोसी ने खिड़की की ग्रिल से कमरे के अंदर सौरभ का शव लटका देखा और तुरंत मकान मालिक को सूचित किया, जिसके बाद घटना सामने आई।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि रानी व सौरभ चचेरे भाई-बहन थे और उन्होंने लगभग पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था।

उन्होंने बताया कि शादी के बाद से दोनों दिल्ली में रह रहे थे और चार-पांच दिन पहले ही वापस लौटकर यहां किराए पर मकान लिया था।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए।

चौधरी ने बताया, “मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित मामले के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में