उप्र: खेत में मिला लापता किशोरी का शव
उप्र: खेत में मिला लापता किशोरी का शव
संत कबीर नगर (उप्र) 25 मार्च (भाषा) जिले के पुनिया गांव के एक खेत में बृहस्पतिवार को 17 वर्षीय एक किशोरी का शव बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने बताया कि पुनिया गांव के रहने वाले रामनाथ की बेटी कुमारी सुशीला बुधवार शाम से लापता थी और उसका शव बृहस्पतिवार दोपहर खेत में मिला।
उन्होंने बताया कि लड़की के गले पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, अभी तक किसी को गिरफतार नहीं किया गया है।
भाषा सं जफर निहारिका
निहारिका

Facebook


