आरक्षक ने एसपी को ही दे डाली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आरक्षक ने एसपी को ही दे डाली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आरक्षक ने एसपी को ही दे डाली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: December 12, 2020 3:06 pm IST

बस्ती: बस्‍ती जिले में पुलिस अधीक्षक और थानेदार समेत सात लोगों को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने बर्खास्‍त कर दिया है। बस्‍ती के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कप्‍तानगंज थाने में तैनात रहे सिपाही दिग्विजय राय को अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्‍त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, तैनाती के दौरान कई बार सिपाही पर अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की गई है।

Read More: धान खरीदी केंद्र में शहीद जवान की पत्नी से मांगे पैसे, निलंबित हुए समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर

एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना कप्तानगंज मे सिपाही दिग्विजय राय तैनात था जिसे अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया था। बीते तीन और चार दिसंबर को पुलिस लाइन में भी उसने अधिकारियों के प्रति अमर्यादित बात कही और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें पोस्‍ट कीं। एएसपी ने बताया कि इसके बाद उसके परिजनों को बुलाया गया और समझा-बुझाकर उसे पांच दिन के लिए घर भेज दिया गया।

Read More: बाराती गाड़ी को रुकवाकर बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, सुहागरात से पहले पहुंचे अस्पताल

उन्‍होंने बताया कि आरोपी ने दोबारा नौ और 10 दिसंबर को पुलिस लाइन में हंगामा किया और अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस लाइन की कुर्सी तोड़ी और फिर फेसबुक पर आमर्यादित पोस्ट डाली, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को बर्खास्त कर दिया है।

Read More: कर्जदाताओं को बड़ी राहत, पैसे नहीं चुका पाने पर समाधान के लिए लगा सकते हैं अर्जीः RBI


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"