महाकुंभ में भगदड़ की जांच उप्र सरकार ने की, केंद्र के पास आंकड़ा नहीं होता: नित्यानंद राय

महाकुंभ में भगदड़ की जांच उप्र सरकार ने की, केंद्र के पास आंकड़ा नहीं होता: नित्यानंद राय

महाकुंभ में भगदड़ की जांच उप्र सरकार ने की, केंद्र के पास आंकड़ा नहीं होता: नित्यानंद राय
Modified Date: March 18, 2025 / 05:01 pm IST
Published Date: March 18, 2025 5:01 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ की घटना की जांच उत्तर प्रदेश सरकार ने की और उसके (केंद्र) के पास ऐसी घटनाओं में हताहत हुए लोगों का आंकड़ा नहीं होता है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भगदड़ में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या और कारणों की जांच के लिए अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और के. नामदेव के एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए यह जानकारी साझा की।

राय ने कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार, विधि व्यवस्था और पुलिस राज्य के विषय हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, भीड़ प्रबंधन, भक्तों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था, कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की रोकथाम आदि लोक व्यवस्था से जुड़े हुए हैं, जो राज्य का विषय है।

उन्होंने एक लिखित उत्तर में कहा, ‘‘किसी राज्य में भगदड़ सहित किसी भी प्रकार की आपदा की किसी भी प्रकार की जांच करना और मृत श्रद्धालुओं और घायल व्यक्तियों के परिवारों को वित्तीय सहायता का प्रावधान भी संबंधित राज्य सरकारों के दायरे में आता है। राज्य सरकारें ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सक्षम हैं। ऐसा कोई डेटा केंद्रीय रूप से नहीं रखा जाता है।’’

भाषा हक

हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में