उप्र : महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
उप्र : महिला की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), 10 नवंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर- 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की करीब दो महीने पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को बुधवार को गिरफ्तार किया।
नोएडा सेक्टर-39 थाना के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली बिन्दू यादव (50 वर्ष ) की 19 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। उसके ससुराल के लोग शव का बिना पोस्टमार्टम कराए हुए के बेवर थाना क्षेत्र (मैनपुरी) में ले गए थे। वहां पर मृतका का भाई चंद्र मोहन यादव पहुंच गया, तथा उसने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बिंदु यादव की गला दबाकर हत्या की गई है, जिसके बाद मृतका के भाई ने 24 सितंबर को नोएडा सेक्टर 39 थाने में उमेश यादव, सुभाष यादव, अभिषेक यादव को नामित करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को इस घटना में वांछित उमेश यादव ( मृतका का पति) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
भाषा सं मनीषा धीरज
धीरज

Facebook


