UP Storm and Rain Death News: इस राज्य में मौत बनकर आया ‘आंधी और तूफ़ान’.. अब तक 104 लोगों ने गंवाई जान, सैकड़ों लोग हुए बेघर
UP Storm and Rain Death Live Videos: उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 104 मौतें, कई बेघर, राहत और बचाव अभियान जारी।
UP Storm and Rain Death Live Videos || AI Generated File
- यूपी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 104 लोगों की मौत।
- 19 जिलों में भारी तबाही, सैकड़ों परिवार हुए प्रभावित और बेघर।
- योगी सरकार ने राहत, मुआवजा और बचाव अभियान तेज किए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 36 से 48 घंटों के दौरान लगातार बारिश, आकाशीय बिजली और तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। (UP Storm and Rain Death Live Videos) राज्य के राहत आयुक्त हरिकेश भास्कर ने गुरुवार को बताया कि इन घटनाओं में अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Relief Commissioner Harikesh Bhaskar Yashod says, “104 people have died due to the recent storm and rain in the state. Out of 104, 4 people died due to a lightning strike. 52 people were injured; 130 animals lost their lives; around 98 houses… pic.twitter.com/AyHkBmy9NS
— ANI (@ANI) May 14, 2026
प्रभावितों के लिए राहत पैकेज का ऐलान
राहत आयुक्त ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और 24 घंटे संचालित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पूरी तरह सक्रिय है। सभी अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है तथा प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता वितरित की जा रही है।
कलेक्टर हर तीन घंटे में देंगे रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करें। जिलाधिकारियों को हर तीन घंटे में स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा गया है। (UP Storm and Rain Death Live Videos) साथ ही मुआवजा वितरण, राहत कार्य और बचाव अभियान की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
130 पशुओं की भी मौत, 98 मकानों को नुकसान
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई और उन्नाव समेत 19 जिलों से जान-माल के नुकसान की खबरें मिली हैं। आंधी-तूफान में 130 पशुओं की भी मौत हुई है, जबकि 98 मकानों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौरा गांव के नजदीक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (UP Storm and Rain Death Live Videos) बंसल ने बताया कि दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 16 वर्षीय लड़की रिया को बेहतर उपचार के लिये कानपुर ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आजमगढ़ जिले के रामगढ़ गांव निवासी अजीत (38), उसकी मां प्रेमशिला (55), दादी चंद्रावती (80) और चाची निशा विश्वकर्मा (40) के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि महोबा जिले के कबरई कस्बे का रहने वाला अजीत अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार में सवार होकर आजमगढ़ से कबरई लौट रहा था कि तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गयी। उन्होंने बताया कि अजीत की आंख लग गयी होगी, जिस कारण यह हादसा हो गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना
परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग
सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य
लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया
डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

Facebook


