उप्र: बदायूं में आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
उप्र: बदायूं में आठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
बदायूं, 28 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा की एक छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के लिए पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना कुंवरगांव थाना क्षेत्र के सलारपुर ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का है।
पुलिस ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत सहारनपुर निवासी शिक्षक नयनपाल ने छुट्टी के समय छात्रा को साफ-सफाई के बहाने रोक लिया और उससे कथित तौर पर अनुचित हरकत की।
पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को कथित तौर पर डराया-धमकाया हालांकि लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नयनपाल वजीरगंज कस्बे में पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है।
कुंवरगांव थाना प्रभारी राजेश कुमार कौशिक ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित मामले की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


