जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
Modified Date: February 10, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: February 10, 2026 6:29 pm IST

जम्मू, 10 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भाषण के दौरान हंगामा देखने को मिला। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की कुछ टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई और उनसे माफी की मांग की।

केंद्र शासित प्रदेश के लिये छह फरवरी को पेश बजट पर चर्चा का समापन करते हुए, अब्दुल्ला ने सरकार के आर्थिक रोडमैप का बचाव करते हुए कहा कि बजट वास्तविक, जिम्मेदार और कल्याणकारी, रोजगार पैदा करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित है।

हाल ही में सामने आए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के हितों के लिए नुकसानदायक है। मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान व्यवधान पैदा करने वाले भाजपा के विधायकों खिलाफ भी कुछ टिप्पणियां की।

इसके बाद भाजपा विधायक खड़े हो गए और अब्दुल्ला की टिप्पणियों को ‘असंसदीय’ बताते हुए आगे की कतार में खड़े हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री से माफी की मांग करते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्यों ने भी जवाबी नारेबाजी की।

विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने बाद में भाजपा विधायकों को बताया कि उनका विरोध कार्यवाही में दर्ज नहीं किया जाएगा।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में