प्रवासी मजदूरों का हंगामा, शांत कराने पहुंची पुलिस पर किया पथराव, दागे आंसू गैस के गोले, देखें…

प्रवासी मजदूरों का हंगामा, शांत कराने पहुंची पुलिस पर किया पथराव, दागे आंसू गैस के गोले, देखें...

प्रवासी मजदूरों का हंगामा, शांत कराने पहुंची पुलिस पर किया पथराव, दागे आंसू गैस के गोले, देखें…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 4, 2020 10:52 am IST

सूरत। देश में इस समय मजदूरों के घर वापसी का मुद्दा गरमाया हुआ है। लॉकडाउन 2.0 के खत्म होने के बाद आज घर जाने सैकड़ों की संख्या में मजदूर सड़क पर आ गए। हंगामा करने लगे। लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन किया। वहीं जब पुलिस की टीम सभी लोगों को समझाने पहुंची तो मामला और ही​ बिगड़ गया।

Read More News: शराब दुकानों के बाहर लंबी लाइन, पुलिस की निगरानी में विक्रय शुरु

एक मजदूर ने कहा कि बिहार का रहने वाला हूं यहां मील में काम करता हूं। अभी तक हमें मार्च की पगार भी नहीं मिली है। खाने का ठिकाना नहीं है, सरकार ने कोई सुविधा नहीं दी है। पुलिस वाला आता है, मारता है, डराता है और जाता है।

Read More News: 155 नए जजों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग, लॉक डाउन- सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लिया फैसला

इस दौरान भड़के मरीजों ने पुलिस पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद हालात पर काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने श्रमिकों की घर वापसी के लिए श्रम स्पेशल ट्रेन चला रही है। लेकिन इसका फायदा नहीं मिलने से भड़के श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाई है।

Read More News: इंदौर में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 426 सैंपल में 383 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव


लेखक के बारे में