यूरिया आयात 83 प्रतिशत बढ़कर 103.5 लाख टन हुआ: सरकार

यूरिया आयात 83 प्रतिशत बढ़कर 103.5 लाख टन हुआ: सरकार

यूरिया आयात 83 प्रतिशत बढ़कर 103.5 लाख टन हुआ: सरकार
Modified Date: July 28, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: July 28, 2026 8:48 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) सरकार ने मंगलवार को कहा कि बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए यूरिया आयात पिछले वित्तवर्ष में 83 प्रतिशत बढ़कर 103.50 लाख टन हो गया।

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने पिछले पांच वित्त वर्षों के दौरान प्रमुख उर्वरकों के उत्पादन और आयात के आंकड़े पेश किए।

आंकड़ों के अनुसार, वित्तवर्ष 2025-26 में यूरिया आयात बढ़कर 103.50 लाख टन हो गया, जो पिछले वर्ष 56.47 लाख टन था।

वित्तवर्ष 2020-21 में यूरिया आयात 91.36 लाख टन रहा, जबकि वित्तवर्ष 2022-23 में आयात 75.80 लाख टन और वित्तवर्ष 2023-24 में 70.42 लाख टन रहा।

इसके अलावा, डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) का आयात भी पिछले वित्तवर्ष में बढ़कर 61.94 लाख टन हो गया जो 2024-25 में 45.69 लाख टन था।

डीएपी का आयात वित्तवर्ष 2020-21 में 54.62 लाख टन, वित्तवर्ष 2021-22 में 65.83 लाख टन और वित्तवर्ष 2022-23 में 55.67 लाख टन रहा।

वित्तवर्ष 2025-26 में यूरिया उत्पादन पिछले वर्ष के 306.67 लाख टन से घटकर 293.26 लाख टन रह गया। हालाँकि, डीएपी उत्पादन पिछले वित्तवर्ष 2024-25 के 37.72 लाख टन से बढ़कर 39.14 लाख टन हो गया।

वित्तवर्ष 2025-26 के दौरान भारत का कुल उर्वरक उत्पादन 517.49 लाख टन रहा।

भाषा राजेश राजेश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में