सुधाकरन से कांग्रेस आलाकमान के फैसले को मानने और एलडीएफ को हराने का आग्रह किया: एंटनी
सुधाकरन से कांग्रेस आलाकमान के फैसले को मानने और एलडीएफ को हराने का आग्रह किया: एंटनी
तिरुवनंतपुरम, 19 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेता के. सुधाकरन से आग्रह किया है कि वह आलाकमान के फैसले का पालन करें, ताकि माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ को हराया जा सके।
सुधाकरन से एंटनी का यह आग्रह ऐसे समय में आया है, जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह पार्टी से नाराज हैं क्योंकि केरल में 9 अप्रैल को होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कन्नूर सीट से उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।
एंटनी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुधाकरन ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने ‘‘अपनी जान की कीमत पर’’ मार्क्सवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैंने उनसे कहा कि उन्हें चाहे कितनी भी मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े, उन्हें पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें (माकपा नीत एलडीएफ को) तीसरी बार सत्ता न मिले।’’
कन्नूर से सांसद सुधाकरन ने उत्तरी केरल की इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा

Facebook


