Sofia Firdous Cross Voting News: बागी विधायक सोफिया फिरदौस से बदला लेने के मूड में कांग्रेस!.. क्या छीन जाएगी विधायकी?.. पार्टी ने उठाया ये बड़ा कदम

Sofia Firdous Cross Voting News: ओडिशा कांग्रेस ने क्रॉस-वोटिंग के आरोप में सोफिया फिरदौस और दो विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की।

Sofia Firdous Cross Voting News: बागी विधायक सोफिया फिरदौस से बदला लेने के मूड में कांग्रेस!.. क्या छीन जाएगी विधायकी?.. पार्टी ने उठाया ये बड़ा कदम

Sofia Firdous Cross Voting News || Image- ANI News File

Modified Date: March 19, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: March 19, 2026 2:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोफिया फिरदौस पर क्रॉस वोटिंग का आरोप
  • कांग्रेस ने विधायकों को निलंबित किया
  • राज्यसभा सीट रद्द करने की मांग

भुवनेश्वर: ओडिशा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के आरोप में दो विधायकों, दशरथी गमांगो और सोफिया फिरदौस को अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। (Sofia Firdous Cross Voting News) कांग्रेस के मुख्य सचेतक सीएस राजेन एक्का ने कहा कि यह कार्रवाई संविधान की दसवीं अनुसूची के उल्लंघन के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही तीसरे विधायक रमेश जेना के खिलाफ भी इसी तरह की याचिका दायर करेगी।

दिया शरद यादव मामले का हवाला

सीएस राजेन एक्का ने बताया कि कांग्रेस ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, दो विधायकों के खिलाफ अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर कर शरद यादव मामले की तरह उनकी सीटें रद्द करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष प्रक्रिया पर विचार करेंगे और निर्णय लेंगे, और यदि निर्णय सही नहीं लगता है तो पार्टी कानून के तहत इसे अदालत में चुनौती दे सकती है।

विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप

दरअसल पूरा विवाद तब पैदा हुआ जब ओडिशा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के आरोप में सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दशरथी गमांगो को निलंबित किया। कांग्रेस के 14 विधायकों ने राज्यसभा की चौथी सीट के लिए बीजद के उम्मीदवार दत्तेश्वर होता का समर्थन किया था, (Sofia Firdous Cross Voting News) लेकिन बीजद और कांग्रेस के कुछ विधायकों के क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय को यह सीट मिल गई। इस तरह विपक्ष को केवल एक उम्मीदवार की जीत मिली, जबकि भाजपा ने दो सीटें और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक सीट हासिल की।

कार्रवाई के लिए इकट्ठे किये सबूत

ओडिशा कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष अरबिंदा दास ने बताया कि कांग्रेस ने इन तीन विधायकों को “दलीय गतिविधियों” के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इनमें गजपति से दशरथी गमांगो, सनखेमुंडी निर्वाचन क्षेत्र से रमेश जेना और बाराबती-कटक निर्वाचन क्षेत्र से सोफिया फिरदौस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक सबूत एकत्रित कर लिए हैं और प्रक्रिया का पालन कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के गिरोह से जुड़े दो लोग अहम स्थानों, धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार

जोस बटलर को उम्मीद, कुछ दिन के आराम से आईपीएल में मदद मिलेगी

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा,मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर

यह भी देखें:-

पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत

अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown