अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पहली लद्दाख यात्रा पर पहुंचे, ‘रिवर राफ्टिंग’ की

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पहली लद्दाख यात्रा पर पहुंचे, 'रिवर राफ्टिंग' की

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पहली लद्दाख यात्रा पर पहुंचे, ‘रिवर राफ्टिंग’ की
Modified Date: August 20, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: August 20, 2026 7:03 pm IST

लेह, 20 अगस्त (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने लद्दाख की अपनी पहली यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को संगम में जंस्कार और सिंधु नदियों के संगम स्थल पर रिवर राफ्टिंग की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गोर के लद्दाख दौरे का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश के अनूठे प्राकृतिक परिदृश्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करना था।

अमेरिकी राजदूत बुधवार को श्रीनगर पहुंचे थे जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान गोर ने जम्मू कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।

गोर ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा सुरक्षा स्थिति को बेहतर बनाने और क्षेत्र को पर्यटकों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए उठाए गए कदमों को देखते हुए अमेरिका जम्मू कश्मीर से जुड़े अपने यात्रा परामर्श पर फिर से विचार करेगा।

लेह के कुशोक बकुला रिनपोची हवाई अड्डे पहुंचने के बाद गोर ने त्सोगती से संगम तक कई किलोमीटर लंबी ‘रिवर राफ्टिंग’ गतिविधि में हिस्सा लिया।

भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभालने के बाद गोर की यह पहली लद्दाख यात्रा है। इसने उन्हें आधिकारिक बैठकों से अलग हटकर क्षेत्र को समझने का अवसर प्रदान किया।

अमेरिकी राजदूत की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब लद्दाख की पर्यटन क्षमता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुचि बढ़ रही है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में