भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर लेह पहुंचे

Ads

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर लेह पहुंचे

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 04:28 PM IST

लेह, 20 अगस्त (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर अपनी कश्मीर यात्रा समाप्त करने के बाद बृहस्पतिवार को लेह पहुंचे।

वर्ष 2020 में गलवान घाटी की झड़प और उसके बाद भारत व चीन के बीच पैदा हुए सैन्य तनाव के बाद से इस रणनीतिक सीमावर्ती क्षेत्र में किसी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की यह पहली प्रमुख यात्रा है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानों के परिचालन में देरी हुई, जिसके बाद गोर दोपहर में लेह पहुंचे। शुरुआत में श्रीनगर हवाई अड्डे से उनके विमान की उड़ान में हुई देरी के कारण ऐसी आशंकाएं जताई जाने लगी थीं कि उनका लद्दाख दौरा रद्द हो सकता है।

यह दौरा कूटनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह केंद्र शासित प्रदेश चीन और पाकिस्तान दोनों के साथ संवेदनशील सीमाएं साझा करता है। मई-जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती की गई थी।

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा भी इस समय लेह में मौजूद हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि गोर उनसे मुलाकात करेंगे या नहीं।

अमेरिका दलाई लामा के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।

जनवरी में भारत में राजदूत के रूप में पदभार संभालने के बाद गोर की जम्मू कश्मीर और लद्दाख की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। गोर दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत भी हैं।

भाषा सुमित सुरभि

सुरभि