अमेरिकी दूतावास ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

अमेरिकी दूतावास ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

अमेरिकी दूतावास ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
Modified Date: September 17, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: September 17, 2026 4:37 pm IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) भारत में अमेरिकी दूतावास ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

दूतावास ने ये शुभकामनाएं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रेषित कीं।

इसने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दोनों नेताओं की मुलाकात की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।

दूतावास ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। हम आने वाले वर्ष में आपके उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना करते हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर, 1950 को हुआ था।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में