उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया

Ads

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 03:41 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 03:41 PM IST

अयोध्या, 12 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अयोध्या के अपने एकदिवसीय दौरे पर सबसे पहले संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।

बयान के अनुसार, इसके बाद मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन किए और मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। इस दौरान श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की।

बयान के अनुसार, इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

भाषा सलीम शफीक

शफीक