उत्तर प्रदेश ने राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है : वेंकैया नायडू

उत्तर प्रदेश ने राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है : वेंकैया नायडू

उत्तर प्रदेश ने राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है : वेंकैया नायडू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: January 24, 2021 9:21 am IST

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

नायडू के हवाले से उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध लोक रंगों के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयों को छुए।’’

उल्लेखनीय है कि हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में