उप्र : महराजगंज में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

उप्र : महराजगंज में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

उप्र : महराजगंज में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 16, 2024 / 05:22 pm IST
Published Date: November 16, 2024 5:22 pm IST

महराजगंज, 16 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नामवर उर्फ मणि (19) का शिकायतकर्ता पीड़िता के साथ डेढ़ महीने से संबंध था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता (16) से शादी का वादा किया था और इस बहाने उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए।

सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ डेढ़ महीने पहले यहां पुरंदरपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत


लेखक के बारे में