उप्र : पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

उप्र : पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 04:34 PM IST

नोएडा, 12 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के सिलसिले में अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी विमल कोचर नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि विमल पहले से शादीशुदा था और उसने यह तथ्य छिपाकर दूसरी शादी की, जबकि उसने अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था।

महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही आरोपी उसके साथ क्रूरता करता रहा। वर्तमान में वह आरोपी के खिलाफ तलाक का मुकदमा न्यायालय में दायर कर चुकी है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला की नग्न और अर्धनग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं, जिससे उसकी सामाजिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटाने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, रवि कांत रवि कांत