उप्र : सफदर अली का मकान गिराने की तैयारी

Ads

उप्र : सफदर अली का मकान गिराने की तैयारी

  •  
  • Publish Date - March 2, 2023 / 01:14 PM IST,
    Updated On - March 2, 2023 / 01:14 PM IST

प्रयागराज, दो मार्च (भाषा) उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सफदर अली नाम के व्यक्ति का मकान गिराने की तैयारी की है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का बुलडोजर धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में स्थित सफदर अली के मकान पर पहुंचेगा। भारी संख्या में पुलिस बल मकान के आसपास तैनात हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सफदर अली की हथियारों की एक दुकान है और बुधवार को जफर अहमद के घर बुलडोजर की कार्रवाई से पहले निकाले गए सामान में जो एयरगन मिली थी, वह सफदर अली की दुकान से खरीदी गई थी।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में घायल एक दूसरे सुरक्षाकर्मी की बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में मौत हो गई थी।

इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और दो बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस घटना को लेकर अतीक से जुड़े लोगों पर कार्यवाही कर रही है।

भाषा

राजेंद्र

मनीषा पारुल

पारुल