नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम जंतर- मंतर के निकट प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि शाम लगभग साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और एक पत्थर एसीपी जय प्रकाश के माथे पर लगा जिससे वह घायल हो गए। उनकी मौजूदा तैनाती पंजाबी बाग उपमंडल में है।
इसमें कहा गया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और कानून प्रवर्तन कर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की।
भाषा नोमान नोमान देवेंद्र
देवेंद्र