उत्तर प्रदेश: ‘यूट्यूबर’ पर हमले का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल

उत्तर प्रदेश: ‘यूट्यूबर’ पर हमले का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल

उत्तर प्रदेश: ‘यूट्यूबर’ पर हमले का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल
Modified Date: March 3, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: March 3, 2026 11:04 pm IST

गाजियाबाद/लखनऊ, तीन मार्च (भाषा) ‘यूट्यूबर’ सलीम अहमद उर्फ ​​सलीम वास्तिक पर हुए हमले का दूसरा आरोपी मंगलवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने लखनऊ में मंगलवार शाम को जारी एक बयान में कहा कि 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से सलीम पर हमला करने का दूसरा आरोपी एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम मुठभेड़ में घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि खुद को पूर्व मुस्लिम बताने वाले सलीम पर 27 फरवरी को लोनी के अली गार्डन इलाके में उसके कार्यालय में हेलमेट पहन कर आए दो मोटरसाइकिल सवारों ने हमला किया था।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने सलीम की गर्दन, पेट और कान पर धारदार हथियार से वार किए थे, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पहले लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, फिर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सलीम के बेटे उस्मान की शिकायत पर सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस मामले का एक आरोपी जीशान एक मार्च को पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उसपर एक लाख रुपये का इनाम था।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में