उप्र: खेत में लगे बाड़ का तार ठीक करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत

उप्र: खेत में लगे बाड़ का तार ठीक करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत

उप्र: खेत में लगे बाड़ का तार ठीक करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत
Modified Date: July 2, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: July 2, 2026 10:56 am IST

बाराबंकी, दो जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक खेत में लगे बाड़ में बिजली की तार की मरम्मत के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सतरिख थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की है।

सतरिख थाना प्रभारी डी. के. सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है।

उन्होंने बताया कि मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी शिवम (26) और बब्लू (36) एक खेत में लगे बाड़ में बिजली के तार की मरम्मत कर रहे थे कि तभी वे गलती से हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए।

अधिकारी ने बताया कि करंट लगने के बाद दोनों बेहोश हो गए और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर वैभव जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में